होली के दिन भारतीय पर्वतारोही भावना डेहरिया पहुंची ऑस्ट्रेलिया के माउंट कोज़िअस्को की चोटी पर, खेला रंग-गुलाल  

ऑस्ट्रेलिया, 10 मार्च 2020 : मप्र के छिंदवाड़ा की रहने वाली एवेरेस्टर भावना डेहरिया ने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर दीपावली के दिन फतह हासिल कर भारत का तिरंगा लहराया था और यहीं दीवाली भी मनाई थी। अब भावना ने रंगों का त्यौहार होली ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट कोज़िअस्को पर मनाया और यहां उन्होंने तिरंगा फहराने के साथ ही रंग-गुलाल से होली भी खेली। भारतीय संस्कृति की खूबसूरती को चरम पर पहुंचाते हुए भावना ने रंग खेला और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा दिया। अपनी इस यात्रा के बताते हुए भावना ने कहा, "मैं बहुत भाग्यशाली और खुद पर गर्व महसूस कर रही हूं कि मैंने भारत के दो सबसे बड़े त्यौहार पर्वतों की चोटियों पर मनाए। उन्होंने बताया- इससे पहले मैंने 27 नवंबर, 2019 को दिवाली के मौके पर अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो की समिट पूरी की थी। और इस बार भी मैंने होली के मौके पर ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट कोज़िअस्को समिट पूरी की। मैं ऐसा कह सकती हूं कि ये समिट मेरे लिए बहुत ही यादगार रही।इस समिट को मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड (एमपीटीबी) द्वारा सपोर्ट किया गया था और इसके लिए भावना ने बोर्ड का दिल से आभार व्यक्त किया है। भावना 6 मार्च को ऑस्ट्रेलिया पहुंची थी और उन्होंने  माउंट कोज़िअस्को की चढ़ाई शुरू की थी। भावना ने होली के दिन (10 मार्च) समिट को पूरा किया। उन्होंने वहां राष्ट्रीय तिरंगा फहराया और साथ ही होली के मौके पर रंग-गुलाल भी उड़ाया। इसके अलावा, उन्होंने मध्य प्रदेश टूरिज्म और एडवेंचर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देते हुए शिखर पर बैनर भी प्रदर्शित किया। वे वहां भारतीय राजदूत से भी मिलीं। भावना 12 मार्च, बुधवार को भोपाल लौट आएंगी।आपको बता दें कि भावना 22 मई, 2019 को माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली मध्य प्रदेश की पहली महिलाओं में से एक हैं। उन्होंने 31 दिसंबर, 2019 को दक्षिण अमेरिका के माउंट अकोंकागुआ की चढाई समिट से 6500 मीटर की उचाई से मौसम ख़राब होने के कारण वापस आना पड़ा था जो अब अगले साल पूरा करेंगी इसकी ऊंचाई 6962 मीटर थी। अगस्त 2018 में 6593 मीटर चढ़ाई चढ़कर माउंट मनिरंग (हिमाचल प्रदेश) समिट किया था। वहीं, 2017 में माउंट डीकेडी-2 (5670 मीटर) घड़वाल समिट पूरी की थी।


Popular posts
भोपाल की भारती साहू करेगी बॉलीवुड में एंट्री
Image
भोपाल कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष औसाफ़ अली बब्लू द्वारा लॉक डाउन में सांसद प्रज्ञा ठाकुर के गायब होने पर जताया दुख जनता के वोट का किया अपमान वही पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को बताया जनता मददगार
Image
भोपाल कोलार टच एंड ग्लो लेडीज ब्यूटी पार्लर की संचालिका शमा खान कोरोना महामारी के चलते विगत कई दिनों से ज़रूरतमंदों को कच्चा राशन बाट रही है
Image
फरीदाबाद सुप्रसिद्ध शिक्षाविद समाजशास्त्री दार्शनिक मोटिवेशनल स्पीकर प्रोफ़ेसर एमपी सिंह ने परीक्षा में 100 फ़ीसदी अंक पाने के लिए बोर्ड परीक्षा में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को प्रेरित किया
Image
तेजगढ़ हर्रई गोंड समाज महासभा जिला कमेटी दमोह की शाखा ग्राम कमेटी हर्रई सिंगौरगढ़ के द्वारा गोंडवाना साम्राज्य की पावन धरा के ग्राम हर्रई सिंगौरगढ़ में पांच दिवसीय कोयापुनेम कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ
Image